Home छत्तीसगढ़ गंभीर बीमारी से पीड़ित दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

गंभीर बीमारी से पीड़ित दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

903
0
file photo

रायपुर। प्रदेश में गंभीर बीमारी से पीड़ित दो कोरोना पॉजिटिव की मौत का प्रकरण सामने आया है। एम्स में भर्ती दो मरीजों की देर रात मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। बताया गया कि रायगढ़ से एक कैंसर का मरीज था जिसका ऑपरेशन किया गया था। वहीं महासमुंद का मरीज,जिसकी मौत कल रात हुई वह पूर्व में राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। वह टीबी, उच्च रक्तचाप और लकवे से पीड़ित था। सुधार नहीं होने पर कोरोना जांच के बाद गम्भीर अवस्था में एम्स रेफर किया गया था जहां वह पॉजिटिव पाया गया।

इसके साथ ही प्रदेश में रविवार को कोरोना का कोई प्रकरण अब तक सामने नहीं आया है। 84 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बेमेतरा में मिला एक पॉजिटिव, रिपीट पॉजिटिव था, इसलिए उसे पॉजिटिव प्रकरण में नहीं जोड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here