Home छत्तीसगढ़ जिलें मेंं यूपी और जम्मू से एक ही दिन में लौटे 4...

जिलें मेंं यूपी और जम्मू से एक ही दिन में लौटे 4 हजार मजदूर…. बसना, सरायपाली से अधिकांश मजदूर

884
0

महासमुंद। शनिवार का दिन जिले में प्रवासी मजदूरों की वापसी का रहा। रोजगार के लिए परिवार सहित यूपी गए मजदूर लॉकडाउन के बाद से यूपी में फंसकर रह गए थे। सरकार की ओर से मजदूरों को लाने के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन से करीब 4 हजार से अधिक मजदूर परिवार वापस लौटे।
श्रम अधिकारी डीके राजपूत ने बताया कि शनिवार सुबह से रात तक करीब 6 ट्रेनें मजदूरों को लेकर रायपुर पहुंचती रही। जिन्हें बसों के माध्यम से जिले के विभिन्न ब्लाकों के ग्राम पंचायतों के क्वारंटाईन सेंटरों में भेजा गया। उन्होंने बताया कि इनमें चार ट्रेन यूपी से मजदूरों को लेकर लौटी है जबकि दो ट्रेन जम्मू कटरा से मजदूरों को लेकर लौटी है। शनिवार को जिले में कुल 4252 मजदूर परिवार सहित जिले में लौटे हैं। प्रशासन के निर्देश पर रायपुर से उन्हें ग्राम पंचायतों तक छोडऩे के लिए परिवहन विभाग की ओर से बसों की व्यवस्था की गई थी। जिले में अब तक करीब 35 हजार से अधिक मजदूर वापस लौट चुके हैं।
एक ट्रेन खाली नहीं हो पाई और पहुंच गई दूसरी ट्रेन
श्री राजपूत ने बताया कि शनिवार का दिन उनके लिए परेशानियों से भरा रहा। दरअसल, मजदूरों को लेकर पहुंची एक ट्रेन खाली नहीं हो पाई और प्लेटफार्म पर दूसरी ट्रेन आकर खड़ी हो गई। इससे मजदूरों को स्टेशन के बाहर निकलना और बसों में व्यवस्थित बैठाने के लिए उन्हें और टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here