Home देश सड़क हादसे में आठ की मौत, 10 से ज्यादा घायल

सड़क हादसे में आठ की मौत, 10 से ज्यादा घायल

955
0

गया। बिहार में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई तथा दस से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 जीटी रोड पर बिशुनपुर गांव के निकट ट्रक और दो ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि दो ऑटो रिक्शा पर सवार लोग औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के बालूगंज से तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। घायलों को आमस के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच आमस के अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि के तौर पर चार चार लाख दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here