Home छत्तीसगढ़ कालगर्ल का सहारा लेकर अश्लील वीडियो बनाकर युवकों से मोटी रकम वसूल...

कालगर्ल का सहारा लेकर अश्लील वीडियो बनाकर युवकों से मोटी रकम वसूल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

1002
0

 मास्टर माइंड सहित दो युवती और चार सहयोगी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर मुख्यालय में फिल्मी स्टाईल में एक गिरोह द्वारा कालगर्ल का सहारा लेकर युवकों का अश्लील फोटो और विडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल मोटी रकम वसूली करने का मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टर माइंड आरोपी के अलावा दो युवती और चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड फर्जी डीएसपी बनकर पीडि़तों पर पैसा देने के लिए दबाव बनाया करता था। पुलिस ने आज इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मीडिया को जानकारी दी कि करीब छह महीने पहले पीडि़त युवक का एक कालगर्ल लड़की के साथ मुलाकात हुई थी।

इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील फोटो खीचने के साथ वीडियो बना लिया था जिसे वायरल करने के साथ बलात्कार के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देते हुए पैसों की मांग कर रहे थे। पीडि़त ने कुछ पैसे तो दिए लेकिन इसके बाद एक व्यक्ति जो खुद को क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताते हुए उससे दो लाख रुपए की मांग करने लगा। उसके द्वारा बार-बार धमकी दी जाती थी, जिससे तंग आकर पीडि़त युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से की। इस मामले की गंभीरता को देखकर एसपी ने तत्काल एएसपी शहर ओमप्रकाश शर्मा और सीएसपी सरकंडा निमिषा पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की और इस मामले का तत्काल पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने आरोपियों तक पकडऩे के लिए सायबर सेल की मदद से जाल बिछाया। टीम ने पीडि़त युवक को आरोपियों को पैसे देने के लिए साइंस कालेज के पास बुलाया।

पीडि़त युवक से पैसे लेने के लिए मौके पर साइकिल पर एक व्यक्ति आया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर-दबोचा। पकड़ाया आरोपी ने मक्कु उर्फ  मुकेश कुर्मी उर्फ  मुकुल शर्मा निवासी सागर के कहने पर पैसे लेने के यहां आने की बात कहीं। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। पीडि़त के निशानदेही पर लड़की को भी घेराबंदी कर पकडऩे के साथ उसकी महिला सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया। दोनों महिलाओं ने मुकेश कुर्मी के कहने पर लोगों को हनी ट्रेप के जरिए फंसाने की बात स्वीकार की। साथ ही सहयोगी के रूप में पुलिस आरक्षक रामकुमार खाण्डेकर की पहचान की जिसके जरिए उसके साथी पूर्व में पीसीआर वाहन में प्रायवेट चालक सूरज सारथी को पकड़ा गया। दोनों के बयान के आधार पर पुलिस मास्टरमाइंड मुकेश शर्मा को ट्रांजिट रिमांड सागर मध्यप्रदेश से लेकर बिलासपुर ला रही है। इस तरह से इस मामले में मुख्य आरोपी सागर निवासी मुकेश के अलावा सूरज सारथी, रामकुमार खाण्डेकर, कृष्णा शर्मा, आकाश कुमार निर्मलकर और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here