Home छत्तीसगढ़ भाजपा भारतीय सेना की वीरता को ढाल बनाकर मोदी सरकार की गलतियों...

भाजपा भारतीय सेना की वीरता को ढाल बनाकर मोदी सरकार की गलतियों पर पर्दा डालने की चाल न चले : कांग्रेस

549
0
  • भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
  • निगम मंडल में नियुक्ति से आरएसएस भाजपा के निगम मंडल स्तर के नेताओं के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार उजागर होने का डर, भाजपा नेता चिंतित

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा भारतीय सेना की वीरता को ढाल बनाकर मोदी सरकार की गलतियों पर पर्दा डालने की चाल न चले। मोदी सरकार देश और देश के बाहर आर्थिक, कूटनीतिक, विदेश नीति सहित हर मोर्चे पर असफल सिध्द हो चुका है। बीते 6 साल से देश नेतृत्वहीनता का दुष्परिणाम भोग रहा है। देश ने मोदी-वन में पठानकोट, पुलवामा जैसी बड़ी आतंकी हमला सहित 5 साल में 1700 से अधिक आतंकी हमला का दर्द सहा है। पांच साल में हुए आतंकी हमला में 500 से अधिक नागरिक और सेना की जवानों की शहादत हुई है। कारगिल युद्ध मे भी इतनी बड़ी संख्या में’ जवानों की शहादत नही हुई थी। मोदी-2 में तो गलवान घाटी की घटना 20 जवानों की शहादत सबने देखी है।

भाजपा नेताओं प्रवक्ताओं को आरएसएस के झूठी मनगढ़ंत कहानियों से भरे ग्रन्थालय से बाहर निकल कर देश के वास्तविक इतिहास को पढऩा चाहिए। आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत को मजबूत करने एक जुट रखने सहित भारत की ओर आंख तरेरने वाले दुश्मनों के आंख को फोडऩे का दम कांग्रेसकाल के प्रधानमंत्रियों में था। बीते छ: साल से देश नेतृत्वहीनता के दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस शासनकाल में 1962 के बाद लगातार कांग्रेस शासनकाल के प्रधानमंत्रियों ने चीन को उसकी औकात दिखाई है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान चीन की औकात भारत की ओर आंख उठाकर देखने की नहीं थी। 1962 के युद्ध में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में कुमाऊँ दस्ते की अहीर टुकड़ी ने 1700 से ज़्यादा चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतारकर रेज़ांग लॉ को चीनी क़ब्ज़े से आज़ाद कराया था। 1967 में चीन ने जब सिक्किम पर हमला किया, तो भारत ने उसे मुँह तोड़ जवाब दिया था। भारत यह युद्ध जीता था। भारतीय सेना ने चीन के 340 सैनिकों को मारा था। 1975 में सिक्किम को इंदिरा गांधी जी के सक्षम नेतृत्व में चीन की नाक के नीचे से भारत में मिलाकर, इसे भारत का 22वाँ राज्य घोषित कर दिया था। 1987 में चीन के सारे ऐतराज़ को दरकिनार करते हुए, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अरुणाचल प्रदेश को सम्पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था।

निगम मंडल में नियुक्ति से आरएसएस भाजपा के निगम मंडल स्तर के नेताओं के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार उजागर होने का डर : भाजपा नेता चिंतित
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा निगम मंडल में नई नियुक्ति की खबर से आरएसएस भाजपा के भ्रष्ट कमीशन खोर पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष व सदस्यों की होश उड़ गये है। पूर्व रमन सरकार के समय आरएसएस भाजपा के नेताओ ने 15 साल तक निगम मंडलों के पदों में बैठकर निगम मंडल के खजाने की अफरातफरी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का काम किया। आरएसएस भाजपा के भ्रष्ट कमीशन खोरी गरीब जनता के हक अधिकारों को डकारने वाले नेताओं को अब जेल जाने का डर सता रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि महामारी संकट को देखते हुये निगम मंडल में सोच विचार कर ही नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में भाजपा नेताओं का निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर झूठा मनगढ़ंत गुमराह करने वाला बयान बाजी करना बौखलाहट मात्र है। दरअसल आरएसएस भाजपा नेताओं के निगम मंडल अध्यक्ष रहते की गयी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के उजागर होने से भयभीत है। 15 साल तक रमन सरकार के दौरान कोई ऐसा भी विभाग आरएसएस भाजपा के नेताओ ने कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार से अछूता नही रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here