Home छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

581
0

राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश के आसार

रायपुर। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है वहीं अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान की माने तो एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक, दक्षिण पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उत्तरप्रदेश, झारखंड, उत्तर तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है।

एक दूसरा चक्रवाती घेरा उत्तर ओडिशा और इसके आसपास के इलाकों में 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर और 5.8 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इन मौसमी तंत्र को देखते हुए कल दिनांक 21 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है, ऐसे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं होगा।
इधर मौसम विभाग की वेबसाइड में आगामी तीन-चार दिनों के लिए यलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here