Home छत्तीसगढ़ सब्जी बाजार में युवक ने लगाई फांसी

सब्जी बाजार में युवक ने लगाई फांसी

504
0
file photo

धमतरी। सिहावा चौक स्थित सब्जी बाजार के छत में लगे हुक के फंदा में फांसी पर लटकते हुए 45 वर्षीय युवक की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसकी शिनाख्ति सुभाष सोनी पिता स्व. मोतीलाल सोनी नयापारा गोकुलपुर वार्ड के रूप में हुई। रिश्तेदार दयाशंकर सोनी ने बताया कि वह अपने घर से पिछले 15 वर्षों से निकल चुका है और होटल मिस्त्री का काम करता था। मकेश्वर वार्ड के निर्मल दास ने बताया कि सुभाष ढाबा में मिस्त्री का काम करता था और वह खुद होटल में मिस्त्री है।

लॉकडाउन के चलते काम बंद होने की वजह से सुभाष यहीं सब्जी बाजार पसरा में ही सोया करता था। जिसे वह रोज खाना खिलाता था। शुक्रवार की रात भी वह खाना लेकर पहुंचा था। रात 11 बजे वह स्वयं अपने घर चला गया। सुबह फांसी में सुभाष सोनी लटकते हुए मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पंचनामा कर रक्तदान एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here