Home बिलासपुर संभाग कोरबा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

458
0
file photo

कोरबा। बांकीमोंगरा के शांतिनगर में रहने वाले कन्हैया लाल राजपूत के घर गुरुवार की देर रात 1 बजे चंद्रपुर (जांजगीर-चांपा) निवासी उसका साढ़ू हेमंत राजपूत (22) पहुंचा था। जो शुक्रवार की सुबह मृत हालत में मिला। मामले की विवेचना में पुलिस जुटी हुई है।
इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मामला संदिग्ध होने पर बांकीमोंगरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को मरच्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शनिवार को मृतक के परिजनों के चंद्रपुर से आने के बाद उनके सामने वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। कन्हैय्या लाल राजपूत के परिजनों ने पुलिस को जो बयान दिया उसमें बताया कि रात 1 बजे हेमंत राजपूत उनके घर पहुंचा था।

इसके बाद वह अलग कमरे में सोने चला गया था। रात लगभग 3 बजे उसने उठकर बेचैनी लगने की बात कही। सफर का थकान होने की सोचकर वह नहाकर फिर से सो गया था। सीएसपी दर्री खोमन लाल सिन्हा के मुताबिक मृतक हेमंत राजपूत के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौके पर पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की है। मामला हत्या प्रतीत नहीं हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here