Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमित 40 मरीज हुए डिस्चार्ज, 54 नये मरीज...

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमित 40 मरीज हुए डिस्चार्ज, 54 नये मरीज भी मिले…. सक्रिय मरीजों की संख्या 817 हुई

853
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 54 नये मरीजों की पहचान भी की गई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2356 हो गई है। हालांकि इन संक्रमितों में अब तक 1527 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके है। कोरोना से अब तक 12 मौतें भी हुई है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 817 है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज शाम को जारी किये गये बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना के संभावित कुल 133753 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया है, जिनमें कुल 2356 संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी।

इन मरीजों में अब तक 1527 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि 12 लोगों की मौत भी हुई है। इस तरह वर्तमान में अब कुल 817 सक्रिय मरीज है जिनका उपचार जारी है। आज मिले 54 नये मरीजों में क्रमश: बलरामपुर व राजनांदगांव से 09-09, जांजगीर-चांपा व सरगुजा से 06-06, महासमुंद व रायगढ़ से 05-05, कांकेर व नारायणपुर से 03-03, रायपुर से 02 एवं बलौदाबाजार से 01 संक्रमित मरीज मिला है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here