Home छत्तीसगढ़ सेप्टिक टंकी में डूबकर चार लोगों की मौत… नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने...

सेप्टिक टंकी में डूबकर चार लोगों की मौत… नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने संवेदना व्यक्त की

840
0
file photo

रायपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सरगांव के  गांव मर्राकोना में चार लोगों की सेप्टिक टंकी में डूबकर मौत हो गई।  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरगांव के ग्राम मर्राकोना में चार लोगों में तीन स्थानीय अखिलेश्वर कौशिक पिता लखन कुमार 40 वर्ष, गौरी शंकर कौशिक पिता मनसाराम 28 वर्ष, रामखिलावन कौशिक पिता मनसाराम 45 वर्ष एवं सुभाष डागौर पिता मूलचंद निवासी सरगांव एक ऐप्टिक टंकी की सफाई करने उसमें उतरे थे। इस दौरान चारों की उसमें डूबकर मौत हो गई। इधर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस घटना में चार लोगों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते कहा कि यह घटना पीड़ादायी है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि पीडि़त परिवार को इस समय पीड़ा सहने की शक्ति दे। उन्होंने इस संबंध में मुंगेली कलेक्टर पी.एस. एल्मा से चर्चा करके आवश्यक कार्यवाही की निर्देश दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here