Home छत्तीसगढ़ अजय चंद्राकर के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार-दिमाग़ में भरे गोबर को...

अजय चंद्राकर के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार-दिमाग़ में भरे गोबर को बेचें आर्थिक लाभ पाएं

880
0

अजय चंद्राकर ने किया था ट्वीट, गोबर को राजकीय चिन्ह बना देना चाहिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अजय चंद्राकर के ट्वीट पर बवाल मच गया है। अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर लिखा है-छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजकीय चिनह को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की अपार सफलता और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में गोबर के महत्व को देखते हुए इसे राजकीय प्रतीक चिन्ह बना देना चाहिए।
इधर भाजपा नेता अजय चंद्राकर के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने भी इस पर कड़ा पलटवार किया है। कांग्रेस ने भी ट्वीट कर लिखा-आपकी सोच को देखकर लगता है कि सरकार की इस योजना से भाजपा के नेताओं को काफी लाभ मिल सकता है, उठाना भी चाहिए।

दिमाग़ में भरे गोबर को बेचें, आर्थिक लाभ पाएं। कुछ अच्छी चीजें भी दिमाग़ में घुसेंगी। गोबर को लेकर राजनीति शुरू होने के साथ ही अब भाजपा वापस से बैकफुट पर जाती नजर आ रही है। इसके पहले भी कांग्रेस स्पष्ट कर चुकी है कि यह आम आदमी से और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी बातें हैं। इससे सीधे पशुपालकों को लाभ मिलेगा और इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान से यह स्पष्ट झलक गया है कि उन्हें संभवत: ग्रामीणों की आर्थिक व्यवस्था सुधरने से खीज हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here