Home छत्तीसगढ़ सब्जी बेचने वाले युवक को 10-15 अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के...

सब्जी बेचने वाले युवक को 10-15 अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट

525
0

रायपुर:- रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके में देर रात सब्जी बेचने वाले युवक की 10-15 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. ये मामला राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके का है जहां लॉक डाउन के कारण एक युवक सब्जी बेच रहा था जिसपर उत्तर प्रदेश से आए 10-15 अज्ञात लोगों ने आपत्ति जताई. विजेता काम्प्लेक्स के बगल में सब्जी बेचने वाले मृतक युवक और उसके जीजा को सभी अज्ञात आरोपी डराने धमकाने लगे जिससे परेशान होकर मृतक संजू गिरी गोस्वामी ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और जोन कमिश्नर से भी इस बात की शिकायत की थी.जोन कमिश्नर के न सुनने पर युवक आये दिन वहां सब्जी बेचने लगा.

आस पास के लोगों को युवक से कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन मृतक युवक से कुछ लोगों से हुई बहसबाज़ी के चलते बीती दोपहर अज्ञात आरोपियों ने मृतक के जीजा से मारपीट की इसकी भी शिकायत संजू के पिता ने राजेंद्र थाना में की मगर बीती रात संजू गिरी गोस्वामी सब्जी ठेले को समेट कर घर जा रहा था और अचानक 10-15 अज्ञात लोगों ने मिलकर विजेता काम्प्लेक्स के किनारे कैमरे से बचते हुए युवक को मौत के घाट उतार दिया.युवक को मेडिसिन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.पुलिस मामले के जाँच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here