जगदलपुर। दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत हो गयी। वहीं हादसे में पति-पत्नी और ड्राइवर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। यह घटना नारायणपुर के रावघाट इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक जगदलपुर शहर के अनाज व्यापारी विशाल बुरड़ अपनी कार से नारायणपुर एक शादी समारोह में गये थे। कार में विशाल के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे थे वहीं ड्राइवर कार चला रहा था। शादी समारोह के बाद आज सुबह जब बुरड़ परिवार नारायणपुर से जगदलपुर लौट रहा था तभी घाट के पास कार का बैलेंस बिगड़ गया और वो पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार घाट के नीचे जा गिरी।



