रायपुर। वर्षा ऋतु का मौसम आते ही शहर भर के कुत्ते विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों में देर रात्रि आवाजाही करने वालों को दौड़ा रहे हैं जिसके चलते लोग अच्छे खासे परेशान है। विभिन्न क्षेत्रों से मिली जानकारी के आधार पर डाग केचर वाहन का अमला निष्क्रिय हैं वहीं विभिन्न वार्डों के पार्षद भी गत वर्षाे में डाग बाइट की घटनाओं को हल्के में ले रहे है जिसके कारण लोगों का रात में आसपास जाना दूभर हो गया है।
लिली चौक निवासी अनिल जोशी ने महापौर एवं आयुक्त से डाग केचर अमले को सक्रियता बरतने एवं कुत्तों को पकडऩे के लिए सख्त निर्देश तत्काल देने की मांग की है।



