Home छत्तीसगढ़ मंत्री डॉ. डहरिया 3 को आरंग के दस गांवों में 3.36 करोड़...

मंत्री डॉ. डहरिया 3 को आरंग के दस गांवों में 3.36 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

857
0

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 3 जुलाई को आरंग विकासखण्ड के दस गांवों में 3 करोड़ 36 लाख 28 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 2 करोड़ 40 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन और 96 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मंत्री डॉ. डहरिया आंरग विकासखण्ड के ग्राम देवदा में 10 लाख रूपए, कुकरा में 19 लाख 50 हजार रूपए, नारा में 37 लाख 97 हजार रूपए, भानसोज में 35 लाख रूपए, फरफौद में 65 लाख रूपए, परसकोल में 22 लाख 47 हजार रूपए, कोसरंगी में 33 लाख 97 हजार रूपए, मनरसी में 15 लाख 40 हजार रूपए, रानीसागर में 37 लाख 6 हजार रूपए और खमतराई में 49 लाख 94 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here