रायपुर। शहर के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश उपासने माखन लाल पत्रकारिता विवि के पूर्व कुलपति एवं इंडिया टुडे के पूर्व संपादक को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण विभाग का चेयरमैन बनाया गया है। उक्त जानकारी प्रेसक्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने देते हुए बताया कि जगदीश उपासने जनता सरकार के समय रही रायपुर की पूर्व विधायिका रजनी ताई उपासने के पुत्र हैं जगदीश उपासने तथा सच्चिदानंद उपासने के वरिष्ठ भ्राता हैं। उल्लेखनीय है कि श्री उपासने प्रेसक्लब रायपुर के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं। जगदीश उपासने संभवत: रायपुर के पहले पत्रकार हैं जिन्हें इंडिया टुडे में संपादकीय दायित्व संभालने का पहली बार अवसर मिला था।



