Home मनोरंजन जल्द शुरू होगी द कपिल शर्मा शो की शूटिंग, सोनू सूद होंगे...

जल्द शुरू होगी द कपिल शर्मा शो की शूटिंग, सोनू सूद होंगे पहले गेस्ट?

463
0

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के चलते फिल्म और टीवी की शूटिंग्स बंद कर दी गई थी। अनलॉक होने के बाद पिछले सप्ताह से शर्तों और सावधानी के साथ टीवी की शूटिंग्स को शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द कपिल शर्मा शो की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द कपिल शर्मा शो की मिड जुलाई में शूटिंग शुरू करने की तैयारी है। मेकर इस समय शो में आने सेलिब्रिटीज को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ ही सेट पर सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड में बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद गेस्ट होंगे। उनके साथ शूटिंग की डेट को भी फिक्स कर दिया गया है। हालांकि, नियमों के पालन और शो की सुरक्षा के चलते लाइव ऑडियंस नहीं होगी। द कपिल शर्मा शो के सभी कलाकार फिर से शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। वहीं, घर-घर में चर्चित कमीडियन कपिल शर्मा के हंसी के ओवरडोज वाले इस शो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here