Home मनोरंजन जजमेंटल है क्या मेकर्स को नहीं पसंद आया था कंगना रनौत का...

जजमेंटल है क्या मेकर्स को नहीं पसंद आया था कंगना रनौत का यह लुक

474
0

कंगना रनौत ने अपने 14 साल के करियर में अलग-अलग तरह के कई मजेदार रोल किए हैं। चाहे पंगा में कबड्डी प्लेयर की भूमिका हो या फिर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में एक ठेठ हरियाणवी लड़की का किरदार, हर किरदार में उन्होंने जान डाल दी। कंगना की टीम ने उनकी फिल्म जजमेंटल है क्या में उनके लुक को वह तस्वीर शेयर की है, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था।

इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव भी नजर आए थे। फिल्म में कंगना बॉबी के किरदार में थीं। कंगना की टीम ने इसी फिल्म से उनके लुक टेस्ट की वह अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था।इस तस्वीर में छोटे बालों में कंगना शर्ट में टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं, जिसके एक हाथ में कॉफी मग है और दूसरे हाथ में बुक।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है,जजमेंटल है क्या फिल्म से बॉबी के रिजेक्टेड लुक की अनदेखी तस्वीर। इसी तस्वीर के साथ फिल्म से उनके रियल लुक की भी तस्वीर शेयर की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here