Home छत्तीसगढ़ सीएम-पीसीसी प्रमुख की उपस्थिति में कांग्रेस मुख्यालय में चल रही आवश्यक बैठक

सीएम-पीसीसी प्रमुख की उपस्थिति में कांग्रेस मुख्यालय में चल रही आवश्यक बैठक

493
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम की उपस्थित में आज रााजीव भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में कांग्रेस के आला पदाधिकारियों के अलावा जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालयों में पार्टी संगठन के कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा और जिला कार्यकारिणी के संबंध में चर्चा की जा रही है। बैठक में पीसीसी पदाधिकारियों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को विशेष रूप से उपस्थित रहने कहा गया था। इस बैठक में राज्य के अधिकांश जिलों के और शहरों के अध्यक्ष उपस्थित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here