Home छत्तीसगढ़ टमाटर के भाव आसमान छूने लगे… अन्य कई सब्जियां भी हुई महंगी

टमाटर के भाव आसमान छूने लगे… अन्य कई सब्जियां भी हुई महंगी

514
0

रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी के दौरान अब राजधानी रायपुर में सब्जियां भी महंगी होने से लगी है जिससे लोगों की परेशानी और बढऩे लगी है। सब्जियों में टमाटर के दाम चिल्हर में 60 से 70 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए है, जिसे खरीदने के लिए गरीब व मीडियम वर्ग के लोग अब कतराने लगे है। टमाटर के साथ करेला 40 से 60, शिमला मिर्च 40 से 60 रुपये किलो, फ्रेंच बीन 40 से 80 रुपये, फूल गोभी 50 से 60 रुपये प्रति किलो, मुनगा 60 रूपये प्रति किलो, कोचई 40 रूपये, कटहल 40, गवारफल्ली 40 रूपये प्रति किलो में बिक रही है। इसके अलावा भिण्डी, लौकी, तोराई, बैगन, कद्दू, कुंदरू, पत्ता गोभी आदि सब्जियां 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here