Home छत्तीसगढ़ अमित जोगी होंगे मारवाही उपचुनाव में जेसीसीजे प्रत्याशी

अमित जोगी होंगे मारवाही उपचुनाव में जेसीसीजे प्रत्याशी

526
0

रायपुर। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में अमित जोगी होंंगे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के उम्मीदवार। शनिवार को इसकी घोषणा कांग्रेस विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने की। धर्मजीत सिंह ने कहा कि अमित जोगी ही मारवाही से उम्मीद्वार होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। अजीत जोगी का मरवाही से आत्मीय रिश्ता था और हमें यहां राजनीति की जरूरत नहीं है।

यहां अन्य पार्टी की स्थिति कमजोर है, इसलिए राजनैतिक दौरा कर रहे हैं। उन्होंने जोगी कांग्रेस के कांग्रेस पार्टी में विलय की बात को खारिज करते हुए इसे सिर्फ अफवाह बताया। ज्ञात हो कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही सीट खाली हुई हैं। जिस पर उपचुनाव होना है। इस सीट को लेेकर सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं और क्षेत्र का लगातार दौरा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here