रायपुर। रायपुर नगर निगम में सालों बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों का प्रमोशन आदेश जारी हुआ है। उक्त आदेश रायपुर नगर निगम के कमिश्नर सौरभ कुमार ने शनिवार शाम जारी किया। जारी आदेश के अनुसार आनंद कुमार ताम्रकार एवं बमशंकर गुप्ता दोनों को यथावत लेखापाल के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।
वहीं सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 के पद पर किरण भोसले, रमेश कुमार साहू, शिवराम यदु, रमेश कुमार दुबे, कुसुम शर्मा, ललित कुमार शुक्ला, महेंद्र गढ़ेवाल, राजश्री श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास्तव, शिवनंदनी दुबे, वंदना जाधव, सरिता पांडेय, शीला शर्मा, रामाधर सेन, आनंद शर्मा, मनीषा मेहरकुरे, नियाजुद्दीन को पदोन्नति दी गई है।
सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर राजेश राव मूले, बंसीलाल, अनिल कुमार देवांगन, दुर्गेश कुमार यादव, पुरुषोत्तम यदु, संतोष साहू, प्रकाश यादव, घासीराम गौड़, अनिता गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, मो. इस्माइल, रामेश्वर निषाद, पीयूष बघेल, रज्जूवाणी, संतोष कुमार चंद्राकर, दिलीप कुमार बेहरा को पदोन्नत किया गया है।
सहायक ग्रेड 3 से रिकार्डकीपर के पद पर चंद्रप्रकाश निर्मलकर, रोमा तिवारी, अजय वर्मा, मंजू चौबे, सैय्यद जाहिद अली, रुपेश भस्मे, गौरी कामले, जयंती दुर्गा, दुर्गेश्वरी साहू को पदोन्नत किया गया है।



