Home छत्तीसगढ़ पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या… आरोपी स्वयं थाने में सरेंडर...

पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या… आरोपी स्वयं थाने में सरेंडर किया… मृतक 1 माह पहले ही जमानत मे बाहर आया था

664
0

तखतपुर :- जमानत पर रिहा आरोपी को आज पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई हत्या के बाद आरोपी स्वयं थाने चलकर गया और कहा कि वह मर्डर करके आया है पहले पुलिस विश्वास नहीं की और जब आरोपी को लेकर गांव पहुंची तब देखकर आश्चर्यचकित हो गई पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली जिला थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम हरनाचाका का में लगभग 2 माह पूर्व कैलाश सिंह ठाकुर और हेमंत सिंह के बीच झगड़ा हो गया था कैलाश ठाकुर ने धारदार हथियार से हेमंत पर वार कर दिया था जिस पर पुलिस ने धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पिछले 1 माह पहले ही कैलाश जमानत मे बाहर आया हुआ था और अपने घर में रह रहा था आज कैलाश जब सामुदायिक भवन में था तब पुरानी रंजिश के चलते हेमंत सिंह का भाई महेतरु ठाकुर आया और धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई हत्या करने के बाद आरोपी महेतरु स्वयं आरक्षी केंद्र लालपुर पहुंचा जहां उसने हत्या करना स्वीकार किया पहले पुलिस नहीं मान रही थी बाद में जब उसे गांव लेकर पहुंची और सामुदायिक भवन में देखें तो कैलाश का शव पड़ा हुआ था वही मृतक के भाई बलदेव सिंह ठाकुर का कहना है कि महेतरु अकेले हत्या को अंजाम नहीं दिया है और भी आरोपी हो सकते हैं फिंगरप्रिंट लेकर हत्या की ठीक से जांच की जाए पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here