Home Uncategorized डा. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ रहा कमीशनखोरी...

डा. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ रहा कमीशनखोरी का गढ़

536
0
प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में ,पूर्व रमन सिंह सरकार पर हेलिकॉप्टर घोटाले को लेकर हमला किया, पत्रकार वार्ता में रविन्द्र चौबे , मोहम्मद अकबर, और कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित थे।
  • डेढ़ साल का हिसाब मांगने वाले बताएं 15 साल में कितने वायदे पूरा किए
  • रविन्द्र चौबे-मोहम्मद अकबर ने 15 माह के कार्यकाल का रखा ब्यौरा
  • छग में कमीशनखोरी, घोटाले करने वालों का ब्लैक प्रिंट हमारे पास

रायपुर। कांग्रेस ने डेढ़ साल में वो सब कर दिखाया है जो भाजपा अपने 15 साल के कार्यकाल में नहीं कर सकी। अब भाजपा के नेता किस मुंह से कांग्रेस से डेढ़ साल का हिसाब मांग रहे हंै। कांग्रेस ने अपने इतने कम समय के कार्यकाल में ही 36 में से 22 वादा पूरा कर दिखाया है, शेष वायदे भी पूरे होंगे।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री द्वय रविन्द्र चौबे और मोहम्मद अकबर ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया। मंत्रिद्वय ने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि भाजपा स्वयं के 15 साल के सत्ता के बाद आज जागे हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछ रहे हैं कि ब्लूप्रिंट कहां है? अपने 15 साल के सत्ता में डा. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, घोटालों का गढ़ बना दिया। हमें अपने वायदे याद दिलाने वाले खुद अपना वादा भूल चुके हैं। मगर प्रदेश की जनता भाजपा शासनकाल के कारगुजारियों को नहीं भूली है। 15 साल सत्ता में रहने वाले भाजपा नेता ही बताएं कि उन्होंने इन 15 सालों में अपने चुनावी घोषणा पत्र, जिसे कभी वे शपथ पत्र तो कभी संकल्प पत्र कहते रहे, कितने वायदे पूरा किया।

उल्टे प्रदेश की उजाऊ कृषि भूमियों को पॉवर प्लांट लगाने और अन्य उद्योग स्थापित करने के नाम पर किसानों से लूटती रही। वे ही बताएं कि उनके 15 साल के कार्यकाल में कितने एमओयू धरातल पर आए और कितने उद्योग स्थापित हुए।
श्री चौबे ने कहा िक यादे वायदे याद दिलाने वाले अपने वादे भूल चुके हैं। 15 सालों के उनके ब्लैक प्रिंट, कारगुजारियों का कच्चाचि_ा हमारे पास है। भाजपा के लोग शायद झीरमकांड, झलियामारीकांड, अंतागढ़ टेपकांड, ताड़मेटलाकांड, मीना खलको रेप-हत्याकांड, अंतागढ़ टेपकांड, मुन्नी बहन (केदार कश्यप की पत्नी की जगह दूसरे ने दी थी परीक्षा) कांड, नसबंदीकांड, आंखफोड़वाकांड, गर्भाशय कांड, नकली दवा का बाजार, किसानों, बेराजगारों की आत्महत्याकांड को न तो कांग्रेस भुली है और न ही प्रदेश की जनता भुली है। डीएमफ फंड घोटाले में वारे-न्यारे करने वालों को हम नहीं भुले हैं। स्वयं डा. रमन सिंह ने रायगढ़ मे ंअपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यहां तक कह दिया था कि एक साल कमीशन लेना बंद कर दीजिए, सत्ता रहेगी तो आगे कमीशन लेते रहना।

इस बात को प्रमाणित करता है कि भाजपा के कुशासन में राज्य में केवल कमीशनखोरी का धंधा ही फलता-फूलता रहा है। विधानसभा में महानदी के पानी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया था कि महानदी के पानी में फिलहाल किसानों का हक नहीं है। उन्होंने एनीकट बनाकर इसका सारा पानी पूंजीपतियों को बेच दिया था। एमओयू करके न जाने कितने एकड़ जमीनों को उद्योग के नाम पर किसानों से छीनने वाले डा. रमन सिंह आज कांग्रेस से पूछ रहे हैं कि ब्लू प्रिंट कहां है?
मोहम्मद अकबर ने डा. रमन सिंह और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा-राज्य बनने के बाद भाजपा लगातार सत्ता पर काबिज रही। इस दौरान उन्होंने हर बार नया-नया वायदा किया। इसमें से कुछ प्रमुख वायदे जो उन्होंने आज तक पूरा नहीं किया। इसमें हर आदिवासी परिवार को एक जर्सी गाय देेने, किसानों को 5 एचपी का मोटरपंप, विद्युत मुफ्त देने, आदिवासी परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वायदा किया मगर दुर्भाग्य है कि 15 साल के कार्यकाल में उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। यही नहीं धान का एक-एक दाना खरीदने का वादा करके मुकर गए और इसे 10 क्विंटल तक ले आया था। कांग्रेस के पुरजोर विरोध और प्रदेशभर मे हुए विरोध प्रदर्शन के बाद इसे बढ़ाते हुए पहले 12 क्विंटल और अंत में 15 क्विंटल किया था।

बेरोजगारी भत्ता देने की बात करने वाले आज तक बेरोजगारी भत्ता न दे सके। स्थानीय कलाकारों को मौका देने की बात कहने वाले भाजपा के ही लोगों ने करीना कपूर को 15 मिनट प्रदर्शन के लिए डेढ़ करोड़ रूपए दिया था। प्रदेश के लोक और स्थानीय कलाकार इस बात को नहीं भूले हैं। प्रदेश में मेट्रो और मोनो रेल चलाने का वादा भी इन्होंने किया था, छग को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का सपना दिखाने वाले डा. रमन सिंह केन्द्र को आज तक इसके लिए एक पत्र तक नहीं लिख सके। बायोडीजल की बात करने वाले बताएं कि आज तक छत्तीसगढ़ की बाड़ी से कितना लीटर बायोडीजल निकला। उल्टे रतनजोन बीज घोटाला कर बैठे, राज्य मे कितना रकबा नहीं है उससे ज्यादा इन्होंने बीज रोपित करने का रिकार्ड बनाया है। उल्टे कांग्रेस ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में जिसमें तीन माह लॉकडाउन में चला गया, केवल 15 माह में अपने 36 में से 22 वायदे पूरा कर दिखाया है और आगे भी अपना वायदा पूरा करेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here