Home छत्तीसगढ़ अमित जोगी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन हुए

अमित जोगी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन हुए

870
0

बुखार, गले में खराश और सिर दर्द के बाद कराई जांच, रिपोर्ट का इंतजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन कर दिया गया है।  श्री जोगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें बुखार, गले में खराश और सिर दर्द की परेशानी हो रही है, जिसके बाद उन्होंने अपना जांच कराया है। जांच के बाद उन्हें एहतियातन 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन कर दिया गया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए उन्होंने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि क्वारंटाईन के दौरान वे किसी से मिल नहीं पायेंगे लेकिन फोन पर अवश्य बात करेंगे। श्री जोगी ने सभी से आग्रह भी किया है कि अपने-अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्योंकि जान है तो जहान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here