Home छत्तीसगढ़ पौधों के रोपण के साथ सही देखभाल भी करें : मोहम्मद अकबर

पौधों के रोपण के साथ सही देखभाल भी करें : मोहम्मद अकबर

484
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने विभागीय अधिकारियों को इस माहांत तक वृक्षारोपण का कार्य हर हाल में पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया है। इसके अलावा रोपित पौधों की सही देखभाल तथा उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।

वनमंत्री मोहम्मद अकबर वीडियो कान्फे्रंस के माध्यम से वन मंडलवार वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बुधवार को संपन्न इस बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से वृक्षारोपण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली इसके अलावा उन्होंने हर हाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम 31 जुलाई तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोपित पौधों की सही देखभाल, सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाएं, इसमे ंकिसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में वनमंत्री श्री अकबर को बताया गया कि इस वर्ष विभिन्न मदों के अंतर्गत 22 हजार 960 हेक्टेयर रकबा में 2 करोड़ 13 लाख 26 हजार 670 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 11 जुलई को राध्ज्य के वन तथाा वनोत्तर क्षेत्रों में 50 हजार किलोग्राम फलदार पौधों के बीज, 6 हजार 500 किलोग्राम सब्जी बीज और 25 लाख सीड बॉल की बुआई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here