Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 146 नये मरीज मिले, 68 डिस्चार्ज भी हुए…...

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 146 नये मरीज मिले, 68 डिस्चार्ज भी हुए… 761 एक्टिव केस

476
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरूवार को कोरोना सक्रमित 68 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 146 नये संक्रमित मरीज भी मिले है। इस तरह राज्य में संक्रमितों का आकड़ा 3679 पहुंच गया है, जबकि स्वस्थ होने वालों का आकड़ा भी 2900 पार हो गया है। वर्तमान में 761 एक्टिव मरीज है। कोरोना से अब तक 15 मरीजों की मौत भी हुई है, जिनमें एक मरीज की मौत आज हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज देर शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज पूर्व में कोरोना संक्रमित 68 भर्ती मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, वहीं आज 146 नये मरीजों की पहचान भी की गई है। ये मरीज क्रमश: जिला रायपुर से 56, नारायणपुर 38, बीजापुर 13, कोरबा 09, सरगुजा 06, बलरामपुर व बिलासपुर से 05-05, जांजगीर-चांपा 03, दंतेवाड़ा, कांकेर व बेमेतरा से 02-02, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, सूरजपुर व जशपुर से 01-01 मरीज पाये गये है। आज मिले सभी पॉजीटिव मरीजों को अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है।
कोरोना संक्रमित सरगुजा निवासी 75 वर्षीय एक मरीज की आज एम्स रायपुर में मृत्यु भी हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के अब कुल 761 एक्टिव केस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here