रायपुर। राईसमिल संचालक के कर्मचारियों से लूट मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुये बताया कि राईस मिल का संचालक मनोज कश्यप ने लूट की योजना बनाई थी। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान लूट में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही लूट की 71 लाख 50 हजार रुपये में से 68 लाख 50 हजार रुपये जब्त कर लिया गया है। ज्ञातव्य हो कि गुरुवार को कवर्धा के राइस मिल संचालक दिलीप अग्रवाल के कर्मचारियों को 71 लाख रुपए लेकर बिलासपुर के व्यापारी को देने जाते समय पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव के पास दो अज्ञात आरोपियों ने कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर उनसे बैग लूटकर फ रार हो गये थे।
घटना की जानकारी मिलते ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वही लूटेरों को पकडऩे के लिये जिले तथा राज्य की सिमाओं को सीलकर पुलिस शहर के अलग-अलग हिसों में लगे सीसी टीवी फूटेज की जांच करने के बाद रुपये लेकर जाने वाले कर्मचारियों से पूछताछ करने पर संदेह के बाद पूरे मामले में आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। लूट मामले में अभी और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।



