Home छत्तीसगढ़ पिता का हत्यारा निकला पुत्र, 3 साल बाद गिरफ्तार

पिता का हत्यारा निकला पुत्र, 3 साल बाद गिरफ्तार

484
0

रायपुर। पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 3 साल बाद पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। डीडीनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खपराखोल बांधिया डीपा थाना पिथौरा महासमुंद निवासी सीताराम गोड़ 40 वर्ष को सिर में गंभीर चोट लगने पर अंबेडकर अस्पताल में 11 जनवरी 2017 को ईलाज के लिये भर्ती किया गया था। मृतक की उपचार के दौरान 24 जनवरी 2017 को मौत हो गई। पंचानाम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर कई गंभीर चोट दिखा जिसके बाद डीडीनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी।

इसी कड़ी में मृतक का बेटा पंकज ध्रव ने पिता द्वारा गाली-गलौच करने पर आक्रोश में आकर मसाला पीसने वाले पत्थर से उसके सोते समय सिर पर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। इस घटना की जानकारी आरोपी ने अपनी छोटी बहन आयु 12 वर्ष को बताया था । वही आरोपी की मां आहिल्या ध्रुर्व ने पंकज के द्वारा अपने पिता की हत्या करने की पुष्टि किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here