Home छत्तीसगढ़ शॉर्ट सर्किट की वजह से इलेक्ट्रॉनिक दुकान मैं लगी आग, लाखों का...

शॉर्ट सर्किट की वजह से इलेक्ट्रॉनिक दुकान मैं लगी आग, लाखों का माल स्वाहा…. फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां मौके पर

504
0

भिलाई। भिलाई शहर के सेक्टर 4 ए मार्केट मैं उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई । आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है इस आगजनी में लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर स्वाहा हो चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दूबे इलेक्ट्रॉनिक शॉप में शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे अचानक आग लग गई आग लगने की इस घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत अपनी अपनी दुकानो से बाहर निकलने लगे । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां पहुंच गई हैं। इस घटना में किसी की भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here