Home देश भोपाल में कल से सात दिन का लगेगा लॉकडाउन … कलेक्टर ने...

भोपाल में कल से सात दिन का लगेगा लॉकडाउन … कलेक्टर ने धारा 144 में आदेश जारी किए

443
0
file photo

भोपाल। कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अविनाश लावनिया ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए क्षेत्र में रविवार 12 जुलाई से 19 जुलाई तक लॉकडाउन करने के आदेश जारी कर दिए है। 12 जुलाई सुबह 5 बजे से 19 जुलाई रविवार रात्रि 10 बजे तक क्षेत्र की सीमाएं सील रहेंगी, किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी, मेडिकल आपातकाल को छोड़कर दुकानें और संस्थान बन्द रहेंगे। बेरिकेटिंग कर क्षेत्र की सीमाओं को बन्द रखा जाएगा।

इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने निर्देश जारी कर सीमाएं सम्बन्धित एस डी एम और नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित की जाएंगी, मेडिकल आपात काल और शव यात्रा को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई नगर निगम के द्वारा की जाएगी।
कलेक्टर लवानिया ने बताया कि इस क्षेत्र में लागातर बढ़ते कोविड संक्रमण और मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने, बिना काम के सार्वजनिक जगहों पर घूमने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे क्षेत्र की जनता को संक्रमण से बचाने के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here