Home छत्तीसगढ़ सांसद सुनील सोनी के पीएसओ के बाद अब ड्राइवर निकला कोरोना संक्रमित

सांसद सुनील सोनी के पीएसओ के बाद अब ड्राइवर निकला कोरोना संक्रमित

449
0

सांसद ने कहा, राज्य में फिर से लॉकडाउन की जरूरत

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सांसद सुनील सोनी ने प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन की जरूरत बताते हुए कहा कि यह कदम नहीं उठाया गया तो संकट और भी गहरा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि सांसद सुनील सोनी के पीएसओ के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब उनके वाहन चालक को भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।

पीएसओ के कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही हड़कंप मच गया था। सुरक्षा के लिहाज से सांसद के परिजनों के साथ ही उनके पूरे स्टॉफ की कोरोना जांच कराई गई थी। इस जांच रिपोर्ट में अब उनके वाहन चालक की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। राजधानी रायपुर के 70 में से 55-56 वार्डों में कोरोना फैल चुका है, ऐसे में अब लॉकडाउन की जरूरत प्रदेश में महसूस हो रही है। अगर ऐहतियाती कदम नहीं उठाया गया तो कोरोना का संकट और भी गहरा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here