केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। सीबीएसई की एक अधिकारी के मुताबिक 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट दोपहर में जारी होगा। 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, and results.nic.in पर चेक किए जा सकेंगा। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट (CBSE Board Result) चेक करने के लिए रोल नंबर सबमिट करना होगा। 10वीं की परीक्षा में कुल 18,89,878 स्टूडेंट्स रजिस्टर हुए थे, जिसमें से 78,8,195 लड़कियां, 11,01,664 लड़के और 19 ट्रांसजेंडर शामिल थे। सीबीएसई दसवीं की मार्कशीट भी डिजिलॉकर के जरिए उपलब्ध कराएगा। सीबीएसई के जिन स्टूडेंट्स का मोबाइल नंबर सीबीएसई के पास रजिस्टर किया गया है उन पर डिजिलॉकर के अकाउंट्स का लॉग इन पासवर्ड भेजा जाएगा। बता दें कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मंगलवार को ट्वीट कर रिजल्ट की तारीख की घोषणा की थी।
सीबीएसई 12वीं में 88.78% पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के 12वीं के एग्जाम में इस साल कुल 88.78 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। पिछले साल 83.40 पास प्रतिशत रहा था। हालांकि इस साल बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान साफ कर दिया था कि वो दसवीं और बारहवीं के नतीजों का ऐलान 15 जुलाई से पहले हर हाल में कर देगा।
CBSE 10th Result 2020: APP पर यूं चेक करें रिजल्ट
स्टूडेंट्स UMANG ऐप और digilocker ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन एप्स को डाउनलोड कर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार सीबीएसई बोर्ड ने फैसला लिया कि वो मार्कशीट में FAIL लिखने की बजाय Essential Repeat लिखा जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से चेक किया जा सकेगा।
CBSE Class 10th Result 2020 इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
– स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
– स्टूडेंट्स वेबसाइट पर दिए गए 10वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
– अब अपना रोल नंबर सबमिट करें।
– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
– अब अपने रिजल्ट का प्रिंट ले लें।
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे के आस पास जारी कर दिया जाएगा।



