कोण्डागांव। जिले की पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने ग्रामीण पदाधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्यों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, एवं कांग्रेस शासन द्वारा विगत 02 वर्षों के कार्यकाल में किये गये कार्यो एवं योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा सरपंच सचिवों को बलपूर्वक दबाव बनाकर नियमों के विरूद्ध कार्य कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि केंद्र शासन द्वारा भेजी जा चुकी है लेकिन राज्य शासन ने अब तक उन बेघर हुए हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया है। जबकि लोग इस वर्षाकाल मेंं अपने घरों के छतों को उजाड़ कर पैसे की बाट जोह रहे हैं। राज्य शासन का कहना है कि अभी तक आबंटन नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कृषकों को भी खरीफ फसल का भुगतान नहीं हो पाया है, जीवन ज्योति योजना को भी बंद कर दिया गया है जिससे उनके खेतों तक विद्युत नहीं पहुंच पा रही है। पंचायतों में अभी तक 14वें वित्त की राशि व मूलभूत की राशि का आबंटन भी अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी पंचायतों में आकर डरा धमका कर नियम विरुद्ध मनमाने ढ़ंग से काम करवा रहे हैं, सरपंच और सचिव इससे दुविधा की स्थिति में है। ग्राम स्तर के जनप्रनिधियों व कर्मचारियों का कहना है कि हमारी स्थिति साँप-छछुंदर जैसी हो गई है।
राकेश पांडे
०००००



