Home बिलासपुर संभाग जांजगीर चांपा गुमाश्ता एक्ट के तहत मंगलवार को बंद रही दुकानें

गुमाश्ता एक्ट के तहत मंगलवार को बंद रही दुकानें

482
0
शिवरीनारायण में बंद रही दुकानें

पर्यटक और श्रध्दालू भोजन और जलपान के लिए भटकते नजर आए

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर में गुमाश्ता एक्ट के तहत होटल-भोजनालय बंद होने से पर्यटक और श्रध्दालू भोजन और जलपान के लिए भटकते नजर आए। गौरतलब है कि शिवरीनारायण नगर में गुमाश्ता एक्ट लागू हो गया है और अब यहां प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार के दिन सभी दुकाने बंद रहेगी। 14 जुलाई मंगलवार का दिन था गुमाश्ता एक्ट के तहत नगर की सभी दुकानों सहित होटल, भोजनालय भी बंद था। शिवरीनारायण जांजगीर चाम्पा जिले का प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र होने के साथ ही साथ यह धार्मिक एवं पर्यटन केन्द्र भी है इसके आस पास खरौद, देवरघटा तथा गिरौदपुरी प्रमुख दर्शनीय स्थल है और इस सबका केन्द्र बिन्दु शिवरीनारायण है।

वर्तमान में श्रावण मास चल रहा है और यहां प्रतिदिन पर्यटक और श्रध्दालूओं का आना जाना लगा हुआ है। मंगलवार के दिन भी काफी संख्या में यहां श्रध्दालूओं का आना जाना लगा रहा और वे लोग भगवान शिवरीनारायण तथा अन्य मंदिरों के दर्शन पश्चात नगर में भोजन व जलपान के लिए खुला हुआ होटल तलाश रहे थे लेकिन उन्हे नगर में कहीं पर भी कोई होटल या भोजनालय खुला हुआ नही मिला तब वे राह में आने जाने वाले स्थानीय नागरिकों से खुला हुआ होटल कहां पर मिलेगा के संबंध में जानकारी चाहा तब उन्हे पता चला की गुमाश्ता एक्ट के तहत शिवरीनारायण में अन्य दुकानों सहित होटल और भोजनालय भी बंद है। जिसक चलते लोग भटकते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here