जांजगीर-चांपा। जिले के डभरा थाना के अंतर्गत नगर पंचायत डभरा की घटना है। जहाँ नगर के अमर नगर के वार्ड नंबर 3 की मृतिका फूलो सारथी पति हीरालाल सारथी उम्र 45 वर्ष की दो सप्ताह पहले बिजली खंभे लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे मे मृत अवस्था मे लाश मिली है। मृतिका ग्राम किरारी की रहने वाली थी। जो कई वर्षों से आकर अमर नगर पंचायत डभरा की आवास प्लाट के वार्ड नंबर 03 में रह रही थी और डभरा के आईटीआई में चपरासी के पद पर काम कर रही थी।
अपने परिवार का रोजी-रोटी चलाती थी 14 जुलाई को रात्रि 11 बजे घर से खाना खा कर निकली थी जब देर रात में घर नहीं पहुँची तो घर वालों ने सुबह उठे तो नहीं दिखी फिर घर वाले खोजबीन चालू किए। जिसके तहत बुधवार 15 जुलाई की सुबह 10 बजे मृतिका की बहू पूजा सारथी द्वारा डभरा थाना आकर सूचना दी गई की वार्ड नंबर 4 के बिजली के खंभे लगाने के लिए गड्ढा खोदा गया है उसमें महिला फूलो सारथी की लाश मिली ताजुब की बात है कि महिला का सर नीचे था और पैर हाथ ऊपर उठा था। सर का तो पता नहीं चल रहा था। उसकी बहू की सूचना पर डभरा पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया तो पहचान फूलो सारथी के रूप में किया गया। जहां पुलिस शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही किस कारण मौत हुई है। पता चल पाएगा पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही हैं।



