जांजगीर-चाम्पा। पुलिस ने 2 आरोपियों से 12 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। आरोपियों से बाइक भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपी गजेंद्र सिदार और गोवर्धन सिदार, रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र के कांटा हरदी के रहने वाले हैं। मामले में चन्द्रपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है।
इस संबंध में चन्द्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राधापुर गांव में बाइक में सवार 2 युवकों द्वारा महुआ शराब की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी की और 12 लीटर
महुआ शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चन्द्रपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है।



