भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी अपने कार्यक्षेत्र मेें हरियाली को बढ़ाने में भी अहम योगदान दे रहे हैं। विभाग के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार राणा के मार्गदर्शन में कर्मियों ने यह पहल उप महाप्रबंधक संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में की है। जिसमें में वेलफेयर बिल्डिंग नम्बर 16 के सामने 60 विभिन्न प्रकार के पौधे गमलों में लगाए गए हैं। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण के प्रति जागरुक रहने का संकल्प लिया। कर्मियों की इस पहल की उच्च प्रबंधन ने सराहना की है। कार्यक्रम मे चन्द्रेश चंद्राकर, प्रदीप पिल्लई, गोविंद कन्नौजे, राहुल सरकार, नरेश गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, भानु वर्मा, हरिश्चन्द्र एवं सूर्या उपस्थित थे।



