Home छत्तीसगढ़ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड के...

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड के जांच के दिए आदेश

501
0

अपर मुख्य सचिव गृह को विशेष टीम गठित कर जांच के लिए किया आदेशित

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजनांदगांव जिले में 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड की जांच में राजनांदगांव पुलिस की ढिलाई से नाराज़ हैं। ज्ञात हो कि 10 सितंबर 2018 को राजनांदगांव निवासी रावेन्द्र कुमार नामदेव के 23 वर्षीय पुत्र शुभम नामदेव की हत्या गला रेतकर किया गया था जिसमें राजनांदगांव पुलिस आज तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक के पिता के अनुसार पुलिस विभाग से जब भी इसके बारे में पूछा गया पुलिस द्वारा जांच चल रही है कह कर बात टाली गई। इससे परेशान होकर मृतक के पिता ने गृहमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताई। संवेदनशील मंत्री साहू ने विषय की गम्भीरता को समझते हुए इस मामले में अभी तक किए गए जांच का पूरा ब्यौरा मांगा है तथा अपर मुख्य सचिव गृह को नई टीम गठित कर यथाशीघ्र कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here