आज अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के मामले ब्राजील में नहीं भारत में आए हैं. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 34,884 नए मामले सामने आए और 671 लोगों की मौत हुई है. जबकि ब्राजील में 33,959 नए मामले आए हैं. भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 10,38,716 हो गई है. इनमें 358,692 एक्टिव केस हैं तो वहीं 653,751 लोग ठीक हो चुके हैं. 26,273 लोगों ने अबतक जान गंवाई है.
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,766,605), ब्राजील (2,048,697) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.
Spike of 34,884 cases and 671 deaths reported in India in the last 24 hours.
Total positive cases stand at 10,38,716, including 3,58,692 active cases, 6,53,751 cured/discharged/migrated and 26,273 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/lkakSL1BVe
— ANI (@ANI) July 18, 2020
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त साढ़े तीन लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.



