रायपुर:- छत्तीसगढ़ में अनलाक शुरू होने के साथ की कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में पूरे लॉकडाउन के दौरान जितने मरीज नहीं मिले थे उससे करीब 10 गुना मरीज इन डेढ़ महीनों में बढ़ गए हैं। वहीं, सप्ताहभर में ही भर्ती मरीजों की संख्या तीन गुनी से अधिक हो गई है। पॉजिटिव मरीज राज्य के सभी जिलों में मिल रहे हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना की वजह से अब तक 24 मौत हो चुकी है। इसमें से 19 मौत अनलाक के दौरान हुई है।
आज पॉजिटिव मिले मरीजों में रायपुर से 106, दुर्ग से 23, राजनांदगांव से अट्ठारह, बिलासपुर व सरगुजा से 17-17, बालोद से आठ, जांजगीर चांपा से सात, गरियाबंद से पांच, जशपुर से चार, रायगढ़ व मुंगेली से तीन-तीन, दंतेवाड़ा से दो, बलौदा बाजार व धमतरी से एक-एक पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं वहीं देर रात 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी जिसमें दुर्ग-राजनांदगांव व महासमुंद से दो-दो व बालोद से एक पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई थी. वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर देर रात एक और सूची जारी की गई है. जिसमें 27 पॉजिटिव मरीज सामने आए है, जो कि 21 रायपुर से, महासमुन्द से 4, राजनांदगांव से 1 है. इस प्रकार 24 घंटे में प्रदेश में मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 249 व रायपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 127 तक पहुंच गई है जो कि अब तक की रिकार्ड संख्या है.
हालांकि सरकार यहां वायरस के सामाजिक संक्रमण से इन्कार कर रही है, लेकिन मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य मे फिर से लाकडाउन की आहट महसूस की जा रही है। सत्ता स्र्ढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी भाजपा के नेता पहले ही लॉकडाउन की मांग कर चुके हैं। सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और उसका परीक्षण कर रही है।
90 फीसद पॉजिटिव मरीज स्थानीय
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार बीते एक महीने से राज्य में जितने मरीज मिल रहे हैं, उनमें से 90 फीसद स्थानीय हैं। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इनमें फेरीवालों से लेकर गृहणी आदि भी शामिल हैं। वे किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के कारण रोगग्रस्त हुए हैं।
क्वारंटाइन केंद्र भी खाली
राज्य में 31 मई को राज्य में 52365 होम क्वारंटाइन और 210926 क्वारंटाइन में थे। इनमें करीब दो लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक थे। अब राज्य में गिनती के लोग क्वारंटाइन में हैं.



