रायपुर:- प्रदेश में अब कोरोना के मामले दिनों दिन बढ़ रहे है। आज रायपुर में टोटल 44 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। जिनमें शराब दुकान कर्मचारी,एसीबी कर्मचारी ,डीकेएस स्टाफ ,मेडिकल रिप्रजेंटेटिव से लेकर आरक्षक और सीनियर पुलिस अधिकारी डीआईजी ओपी पॉल भी कोरोना की चपेट में आ गए है। डीआईजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि वो दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से लौटे हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार ओपी पॉल के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब कई सीनियर और जूनियर अधिकारी को भी क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। खबर के मुताबिक ओपी पॉल ड्यूटी पर थे और कल पुराने पीएचक्यू दफ्तर भी आये थे और बाद में नया रायपुर स्थित पीएचक्यू हेडक्वार्टर भी गए थे। अब सेतु एप्प की मदद से उनकी ट्रेवल हिस्ट्री सर्च की जा रही है।


