रायपुर। रविवार को प्रदेश मे कुल 159 नये कोरोना संक्रमित मिले है इनमें सबसे ज्यादा रायपुर में 36 नये कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या के बीच रविवार देर शाम तक डेढ़ सौ से अधिक नये मरीज मिलने की खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रात साढ़े आठ बजे तक 159 मरीज मिले है।
इनमें रायपुर में सर्वाधिक 36 मरीज मिले हैं। वहीं सरगुजा में 28,बस्तर में 25,कोरबा में 14,दुर्ग से 08,बलौदाबाजार व कांकेर से 07-07,बेमेतरा से 06,दंतेवाड़ा से 05,कोंडागांव,नारायणपुर,बिलासपुर व जांजगीर चांपा से 04-04, राजनांदगांव से 03,कोरिया से 02,गरियाबंद,रायगढ़,मुंगेली व बलरामपुर से 01-01 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 5407 हो गई है जिनमें से 3775 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर लौट चुके है वहीं अब 1608 सक्रीय मरीजों का प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इस दौरान प्रदेश में 24 लोगों की उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। 




