Home छत्तीसगढ़ डेढ लाख रूपये की उठाईगिरी का एक अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने...

डेढ लाख रूपये की उठाईगिरी का एक अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने चंद घंटेे में किया गिरफ्तार

544
0

गिरफ्तार अरोपी के पास से उठाईगिरी की संपूर्ण रकम की बरामद।

सुकमा:- सुकमा बस स्टैंड से डेढ लाख रूपये की उठाईगिरी का एक अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने चंद घंटो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अरोपी के पास से उठाईगिरी की संपूर्ण रकम की बरामद लिया गया। मंगलवार की सुबह 8ः30 बजे सुकमा बस स्टैंड रवि एकैया निवासी मस्तानपारा सुकमा के बोलेरे वाहन से डेड लाख रूपये की उठाईगिरी हो गई। जिसकी शिकायत तत्काल रवि ने सुकमा थाने में की। इसके मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस एक्शन लिया गया। उठाईगिरी की इस घटना की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गई।

एसपी शलभ सिन्हा द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने लिए उठाईगिरी की इस घटना पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए सुकमा एएसपी सुनील शर्मा तथा एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी को निर्देशित किये। प्रार्थी रवि एंकैया बोलेरो वाहन से सुकमा बस स्टैण्ड गया था और वाहन खड़ा करने के उपरांत बस स्टैण्ड की दुकान से कुछ आवश्यक सामान खरीदने के पश्चात अपनी वाहन में वापस आया तो देखा कि पीछे की सीट मे उसके द्वारा रखा गया बैग जिसमें मजदूरों के पेमेंट हेतु डेढ लाख रूपये रखे थे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तारी के लिए चार टीम की तैनाती
पुलिस ने इस उठाईगिरी के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 4 टीमे तैयार की। जिसमें प्रथम टीम को मौके पर ही कैंप कर अज्ञात आरोपी की पातासाजी करने व सूचना संकलन हेतु निर्देशित किया गया। द्वितीय टीम को सुकमा शहर में सुरक्षात्मक निगरानी के लिये लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के फूटेज का एनालिसिस करने हेतु तैनात किया गया। तृतीय टीम को तकनीकी विश्लेषण हेतु पाबंद किया गया। चतुर्थ टीम को जिले के रोड के थाने के सभी थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर घटना के संबंध में अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने के लिए तत्काल नाकेबंदी करने व प्राप्त सूचनाओं का त्वरित आदान -प्रदान हेतु निर्देशित किया गया। दिनदहाड़ें घटित उठाईगिरी की इस घटना में अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के इस कार्य को सभी टीमों द्वारा चुनौती के रूप में लिया जाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी के सभी संभव प्रयास किये जा रहे थे।

सीसीटीवी फूटेज की मदद से अरोपी की हुई गिरफ्तारी
सीसीटीवी फूटेज के विश्लेषण के लिये तैनात टीम द्वारा घटना समय के सीसीटीवी फूटेज विश्लेषण उपरांत एक व्यक्ति के हुलिया को नोटिस किया जो बस स्टैण्ड में गया तो एक थैला लेकर था, किंतु वह बस स्टैण्ड से बाहर निकलते वक्त थैले के साथ अपने पीठ पर एक बैग टांगकर निकलता हुआ दिखा। जिस बैग का रंग प्रार्थी के चोरी गये बैग से मिलता हुआ दिख रहा था। सीसीटीवी फूटेज से प्राप्त इस महत्वपूर्ण सूचना से सभी टीमों को अवगत कराया जाकर उस अज्ञात व्यक्ति को चिन्हित करने के प्रयास प्रारंभ किये गये। सुकमा शहर मे सादी वर्दी में मोटर सायकल में आधा दर्जन टीमों को उक्त हुलिया के व्यक्ति को ट्रेस करने हेतु पाबंद किया गया साथ ही साथ उक्त हुलिया के व्यक्ति की जानकारी सभी रोड के थाना प्रभारियों को भी प्रेषित कर नाकेबंदी के दौरान उसकी पतासाजी करने हेतु कहा गया। सीसीटीवी फूटेज में प्राप्त हुलिया के अज्ञात व्यक्ति की पतासाजी में लगी टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त हुलिया का व्यक्ति कन्या शाला के भीतर हो रहे निर्माण कार्य के पास देखा गया है। इस सूचना के उपरांत तत्काल मौके पर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया।

अरोपी ने कबुला अपराध
गिरतार अरोपी को से पुलिस ने कडाई से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आया गया। आरोपी ने अपना नाम जशवंत कटार निवासी ग्राम तुलसीपड़ा, थाना राजा खरियार, जिला-नुआपड़ा ओड़िसा का रहने वाला बताया तथा उक्त घटना को करने से इंकार किया, किंतु सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त सबूतों के समक्ष ज्यादा देर तक टीक नहीं पाया और उठाईगिरी की इस घटना को करना स्वीकार किया तथा उठाईगिरी से प्राप्त रकम को उसी बैग में निर्माणाधीन भवन में छुपाकर रखना बताया। जिसे मौके से बरामद कर लिया गया है। आरोपी एक प्रोफेशनल अपराधी की तरह उक्त कृत्य को किया है। निश्चित रूप से उसके द्वारा अन्य जगहों पर भी इस तरह का भी अपराध कारित किया गया होगा। पुलिस की तत्परता से उठाईगिरी की इस घटना को चंद घण्टों में ही ट्रेस करने में सुकमा शहर की सुरक्षात्मक निगरानी में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई।

टीम को एसपी ने दी शाबाशी
पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा चंद घण्टों में ही उठाईगिरी के अतर्राज्यीय आरोपी को गिरप्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशा सेन, निरीक्षक संजय सिंह, उनि. मनोज कौशिक, उनि. प्रमोद कश्यप, सउनि. अतुलेश राय, प्रआर. महेन्द्र पटेल, आर. विजय सिदार, आर. आकाश सिन्हा, मआर. मीना गावड़े, आर. विजय मानिकपुरी, आर. इस्मेन्द्र पोर्ते, आर. संतोष ठाकुर, आर. बलरूप श्याम एवं थाना गादीरास, थाना केरलापाल, थाना छिंदगढ व झापरा चेक पोस्ट में नाकेबंदी पर तैनात सभी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here