Home छत्तीसगढ़ 40 चेकिंग पाईंट बनकर तैयार…. पंद्रह सौ पुलिस जवान शहर के चप्पे-चप्पे...

40 चेकिंग पाईंट बनकर तैयार…. पंद्रह सौ पुलिस जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

571
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए कैबिनेट की बैठक में कलेक्टर्स को अपने जिलों में लॉक डाउन लगाने के अधिकार दिए गए थे। संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली और अंबिकापुर में आज से सात दिनों का लॉक डाउन लागू किया गया है। वही दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर में कल से सात दिवसीय का लॉक डाउन लगेगा। इससे पहले बेमेतरा जिले में 21 जुलाई से 2 अगस्त तक के लिए लॉक डाउन लगाया गया है। गौरतलब है कि लॉक डाउन के दौरान केवल 4 घंटों के लिए लोग सब्जी, चिकन, मटन, ब्रेड, दूध, फलों की खरीददारी कर सकेंगे है। ग्वालों को दूध बेचने के लिए सुबह 6 से साढ़े 9 बजे तक और शाम 5 से 6 बजे तक का समय दिया गया है। दोपहर 3 बजे तक पेट्रोलपंप, गैस सप्लाई की छुट दी गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जाते समय टिकट दिखाना अनिवार्य होगा। शहर से बाहर निकलने के लिये ई-पास होना जरुरी है ।

रायपुर कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन ने सात दिन के लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है। बता दें कि बिरगांव नगर-निगम क्षेत्र और रायपुर नगर-निगम क्षेत्र में सुबह 10 बजे के बाद बेवजह निकलने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पंद्रह सौ पुलिस ​कर्मियों का पहरा शहर में रहेगा। इस दौरान गली-मोहल्ले में सतत निगरानी रखी जाएगी। शहर में अलग-अलग जगहों पर 40 चेकिंग पाईंट बनाकर नाकाबंदी किया है। चेकिंग पाईंट पर आने-जाने वालों से पूछताछ शुरू हो गई है। पूछताछ के दौरान कारण सुनिश्चित होने के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। वहीं ड्रोन कैमरे से लोगों पर नजर रखी जाएगी। पेट्रोलिंग वाहनों से भी पुलिस के जवान शहर पर नजर रखेंगे। विधानसभा एवं पुलिस मुख्यालय भी आज से एक सप्ताह तक बंद रहेगा। इस दौरान सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। घर से बेवजह निकलने वालों पर सीधे 188 के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा। जरुरी काम से भी निकलते समय सोशल डिस्टेंसिग और मास्क लगाना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here