Home छत्तीसगढ़ शैलेष नितिन त्रिवेदी ने सादगीपूर्ण ढंग से किया पापुनि का पदभार ग्रहण

शैलेष नितिन त्रिवेदी ने सादगीपूर्ण ढंग से किया पापुनि का पदभार ग्रहण

523
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने आज सादगीपूर्ण ढंग से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर शिक्षामंत्री डा. प्रेमसाय सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने बेहद ही सादगीपूर्ण ढंग से अपना पदभार ग्रहण किया है।

चूंकि शिक्षामंत्री डा. प्रेमसाय सिंह हरेली के कार्यक्रम में कोरबा तथा अंबिकापुर के प्रवास पर थे, लिहाजा उनके आज वापस राजधानी रायपुर लौटने के बाद उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देेवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद सभी लोगों ने श्री त्रिवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here