Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में और 230 नये संक्रमित मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 1709...

छत्तीसगढ़ में और 230 नये संक्रमित मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 1709 हुई

553
0
file photo
  • 116 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए
  • रायपुर जिले में सर्वाधिक 70 नये मरीज मिले, 13 डिस्चार्ज भी हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को और 230 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1709 हो गई है, हालांकि आज 116 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। प्रदेश में सर्वाधिक 70 नये मरीज रायपुर जिले में मिले है, जिसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 677 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज रात 7.30 बजे जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमित नये मरीजों का मिलने का सिलसिला आज भी जारी रहा। दिनभर में आज कुल 230 नये मरीजों की पहचान की गई है। ये मरीज क्रमश: जिला रायपुर में 70, सुकमा 36, दुर्ग 28, कांकेर 15, जांजगीर-चांपा 13, मुंगेली 11, बीजापुर व रायगढ़ से 09-09, बिलासपुर 07, गरियाबंद व बस्तर से 06-06, नारायणपुर 05, बेमेतरा व महासमुंद से 03-03, राजनांदगांव, बालोद व कोण्डागांव से 02-02, सूरजपुर, सरगुजार व जशुपर से 01-01 मरीज मिले है। इन सभी नये मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

नये मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1709 पहुंच गई है। हालांकि आज दिनभर में 116 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।  इस तरह राज्य में अब तक कुल 5968 कोरोना संक्रमितों में से 4230 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, वहीं इस महामारी से अब तक 29 लोगों की मौत हुई है। ज्ञात हो कि प्रदेश के कई शहरा में लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए कुछ जिलों में सप्ताह भर के लिए अलग-अलग तारीख में लॉकडाउन भी लगाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में भी आज से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के पहले दिन ही रायपुर जिले में कुल 70 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। इसमेें रायपुर शहर से भी बड़ी संख्या में मरीज शामिल है।  आज मिले नये मरीजों के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 677 पहुंच गई है। हालांकि आज जिले से 13 मरीजो को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की बात करें तो कुल 1384 संक्रमित मरीज यहां मिल चुके है जिनमेें से कुल 697 मरीज डिस्चार्ज एवं 10 की मौत हो चुकी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here