Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी-अभी 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान, एक्टिव केस अब...

प्रदेश में अभी-अभी 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान, एक्टिव केस अब 1740

590
0
demo pic

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इस तरह से बुधवार को अब तक कुल 261 मरीजों की पहचान हो चुकी है। अभी-अभी मिले नए मरीजों में जिला रायपुर से 18, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 3, दुर्ग से 2, महासमुंद से 2 शामिल है। राज्य में अब तक कुल 5999 मरीज मिले हैं। इनमें 4230 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। राज्य में 29 मौत दर्ज की गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1740 हो चुकी है। बुधवार देर शाम 230 मरीजों की पहचान हुई थी। इनमें रायपुर से 70, सुकमा से 36, दुर्ग से 28, कांकेर से 15, जांजगीर चांपा से 13, मुंगेली से 11, बीजापुर और रायगढ़ से 9-9, बिलासपुर से 7, गरियाबंद और बस्तर से 6-6, नारायणपुर से 5, बेमेतरा महासमुंद से 3-3, राजनांदगांव, बालोद और कोंडागांव से 2-2, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर से 1-1 मरीज शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here