Home छत्तीसगढ़ एक लाख का ईनामी माओवादी आरोपी गिरफ्तार

एक लाख का ईनामी माओवादी आरोपी गिरफ्तार

620
0

इलेक्ट्रिक डेटोनेडर, कोर्डेक्स वायर, एके-47 का जिंदा राउण्ड के साथ आरोप गिरफ्तार।

सुकमा:-एक लाख का ईनामी माओवादी अरोपी को पुलिस नंे चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुंडम के जंगल के गिरफ्तार किया। उक्त माओवादी के पास से इलेक्ट्रिक डेटोनेडर, कोर्डेक्स वायर, एके-47 का जिंदा राउण्ड बरामद हुआ। गिरफ्तार माओवादी कई अन्य माओवादी घटना में शमिल था। इसे सुकमा न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
सुकमा जिले में चलाऐ जा रहें नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 20 जुलाई को माओवादी आरोपियों की उपस्थिति की मुखबीर की सूचना पर थाना चिंतागुफा से जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा का संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन नक्सली आरोपियों की धरपकड़ के लिए ग्राम करीमगुंडम, मेटामरका, तुमालपाड़ व मिनपा की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान 21 जुलाई को ग्राम करीगुंडम पहाड़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छुपने की कोशिश कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुछताछ करने पर अपना नाम पोडियाम रामा पिता स्व. पोडियाम पाण्डू डीएकेएमएस अध्यक्ष, मिनपा उम्र 38 वर्ष मिनपा, पदामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा का होना बताया गया। जो थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत में 19 दिसंबर 2019 को ग्राम बड़ेकेड़वाल व छोटेकेड़वाल के बीच जंगल में पुलिस गस्त पार्टी पर फायरिंग करने एवं 10 जनवरी 2020 को ग्राम दुलेड़ व मरकनगुड़ा के मध्य जंगल पहाड़ी के पास पुलिस गस्त पार्टी पर फायरिंग करने घटना में पुलिस के दो जवान घायल होने की घटनाओं में शामिल था। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी पोडियाम रामा से 03 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेडर, लगभग 04 मीटर कोर्डेक्स वायर, 02 नग एके-47 का जिंदा राउण्ड बरामद किया गया। उक्त प्रकरणों पर माओवादी आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को सुकमा न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिला किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here