Home देश पत्रकार पर लाठियों से हमला फिर गोली मारी…. गंभीर हालत में उसे...

पत्रकार पर लाठियों से हमला फिर गोली मारी…. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया…. उपचार के दौरान मौत

603
0

निवाड़ी (मप्र)। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर पुतरीखेरा गांव में कल देर शाम एक पत्रकार पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर लाठियों से हमला किया और उसके बाद गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बलराम सिंह परिहार ने आज बताया कि पत्रकार सुनील तिवारी (35) की हत्या के मामले में आरोपी अवधेश तिवारी, नरेंद्र तिवारी और अनिल तिवारी समेत सात लोगों के खिलाफ सेंदरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की सुनील से पुरानी रंजिश थी।

परिहार ने बताया कि बुधवार शाम सुनील निवाड़ी से अपने भाई आशीष के साथ मोटरसायकिल से अपने गांव पुतरीखेरा जा रहे थे। तभी गांव से कुछ पहले आरोपियों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया और बाद में सुनील को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि हमले के बीच आशीष मौके से भागकर गांव आया और अपने परिजन को लेकर वापस घटनास्थल पर पहुंचा जहां सुनील गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। सुनील को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिहार ने बताया कि सुनील की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश थी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सुनील, ग्वालियर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के निवाड़ी जिले के प्रतिनिधि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here